जोधपुर के हिमांशु शर्मा की दो फिल्में RIFF में छाईं:एक का प्रीमियर हुआ; पहली फिल्म रंगरेज को मिल चुका अवॉर्ड

जोधपुर के मशहूर ह्यूमन लाइब्रेरी हिमांशु किरण शर्मा की दो फिल्में राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RIFF) में छा रही हैं। आज एक फिल्म ‘एवरी डे इज मैन्स डे’ का प्रीमियर हुआ। वहीं, 4 फरवरी को ‘हाइजीनुवा’ का विज्ञापन फिल्म दिखेगी। इसमें बॉलीवुड स्टार शैलेंद्र और अनुज अरोड़ा ने जान डाली है। हिमांशु की पहली फिल्म ‘रंगरेज’ को बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। उनकी फिल्में समाज, इंसानी जज्बात और लोक जीवन को बखूबी दिखाती हैं, जो दर्शक-क्रिटिक दोनों पसंद करते हैं। RIFF जैसे मंच पर जोधपुर का नाम रोशन होना राजस्थान के सिनेमा के लिए गर्व की बात है। हिमांशु ने बताया, प्रायोजक अरविंद जोशी हैं, जो राजस्थान में संगीत-सिनेमा को बढ़ावा दे रहे हैं। टीम में अंजान परिहार, रोहित पूरी, ईश्वर सैन, हैदर अली, नेमीचंद, कबीर जोशी का कमाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *