पुष्प उत्पादकों ने राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव-2026 में बाजी मारी:धार ने 12 पुरस्कार जीतकर जिले का मान बढ़ाया; सीएम ने सराहा

धार जिले के पुष्प उत्पादकों ने राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उद्यानिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत भोपाल के गुलाब उद्यान परिसर में आयोजित इस महोत्सव में जिले के किसानों ने कुल 12 पुरस्कार जीतकर राज्य स्तर पर धार का मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से फूलों की आकर्षक प्रदर्शनियां लगाई गईं। धार जिले के कृषकों द्वारा पॉलीहाउस तकनीक से उगाए गए फूलों की भव्य प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में डच रोज, डिवाइन रोज, जरबेरा, लिसियन्थस, जिप्सोफिला, ब्लू व रेड डेज़ी, सनफ्लावर, लिमोनियम, क्रिसेंथेमम और एस्टर सहित कई अन्य किस्मों के फूल प्रदर्शित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने उद्यानिकी विभाग और किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों तथा आधुनिक तकनीकों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास किसानों की आय बढ़ाने और उद्यानिकी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप धार जिले को कुल 12 पुरस्कार प्राप्त हुए। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है और इससे स्थानीय किसानों में उत्साह का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *