बेकाबू होकर बोलेरो पलटी, ड्राइवर की मौत:एक युवक घायल, साहवा-नोहर के बीच हादसा

चूरू के साहवा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बोलेरो ड्राइवर बनवारीनाथ (30) की मौत हो गई। साहवा और नोहर के बीच हुई इस घटना में बोलेरो में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बोलेरो का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को तारानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। तारानगर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद, ड्राइवर बनवारीनाथ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने बनवारीनाथ को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद नोहर निवासी प्रकाश नाथ (21) ने बताया कि वह अपने साले बनवारीनाथ के साथ नोहर से तारानगर किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। हादसे के समय बनवारीनाथ ही बोलेरो चला रहा था। अस्पताल स्टाफ ने इस हादसे की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *