पायल सैनी बनीं राजस्थान महिला कांग्रेस महासचिव:चूरू की पूर्व सभापति को मिली अहम संगठनात्मक जिम्मेदारी

चूरू में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की चौथी सूची रविवार को जारी की गई। इस सूची में चूरू जिले की पूर्व नगरपरिषद सभापति पायल सैनी को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है। पायल सैनी ने नगरपरिषद चूरू की सभापति के तौर पर जनहित, शहरी विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके प्रशासनिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जमीनी राजनीति पर मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर पायल सैनी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिका सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा, समर्पण और संघर्ष के साथ निभाएंगी। सैनी ने महिलाओं, युवाओं और आमजन की आवाज को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। उनकी नियुक्ति से चूरू जिले सहित पूरे राजस्थान में महिला कांग्रेस संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *