देहरादून और केरला पहुंची फाइनल में:देहरादून ने बंगाल और केरला ने अहमदाबाद को 1-0 से हराया, मोहनकुमार मंगलम फुटबॉल प्रतियोगिता

उदयपुर में जावर माइंस स्थित जावर स्टेडियम में रविवार को अखिल भारतीय मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में दून स्टार फुटबॉल क्लब देहरादून ने बीएसएफ वेस्ट बंगाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच केरला स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड ने इनकम टैक्स अहमदाबाद को हराकर जीता। मैच देखने के लिए सलूंबर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा अपनी पत्नी सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी बोहरा के साथ स्टेडियम पहुंचे और मैच का आनंद लिया। यहां बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुंचे। आसपास पहाड़ियों पर बैठकर मैच के रोमांच को देखा। सोमवार को दोपहर 2 बजे फाइनल मुकाबला दून स्टार फुटबॉल क्लब देहरादून और केरला स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड के बीच होगा। इसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्टर अमलराज होंगे। दोनों टीमों ने 1-0 से जीते मुकाबले
इससे पहले दोपहर 12 बजे पहले सेमीफाइनल मैच में दोनों ही टीमें एक-दूसरे पर गोल करने के लिए आक्रामक दिखीं। 25वें मिनट में देहरादून के खिलाड़ी सोमिल ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। यह बढ़त मध्यांतर तक बनी रही। इसके बाद बंगाल के खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल के साथ खेलते हुए बराबरी करने की पूरी कोशिश की लेकिन उनके प्रयास विफल रहे। मैच समाप्ति तक देहरादून ने एक गोल से मेच जीत लिया। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 3 बजे खेला गया। मध्यांतर तक दोनों ही टीम बराबरी के स्कोर पर रही। मध्यांतर के बाद मैच के 10वें मिनट में केरल के खिलाड़ी प्रबंज ने पहला गोल किया। मैच के तीसरे मिनट में अहमदाबाद को दो कॉर्नर के मौके मिले लेकिन उनके खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हुए। मैच समाप्ति तक केरला की टीम जीरो के मुकाबले एक गोल से मैच जीत गई। इनपुट: बंशीलाल मीणा, टीडी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *