पाली में मनाया हिन्दू सम्मेलन:संत सुरजन दास ने जात-पात का भेद मिटाकर संगठित रहने की दी सीख

पाली शहर में रविवार को कई मोहल्लों में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर के बापूनगर विस्तार अमरनाथ नगर स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो बापूनगर, इंद्रा कॉलोनी की विभिन्न गलियों से होते हुए इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापति समाज भवन पहुंच सम्पन्न हुई।
यहां आयाजित हिन्दू सम्मेलन में संत सूरजनदास ने कार्यक्रम मे आए लोगों को संबोधित करते हुए बेटियों को आत्मनिर्भरता के गुर सिखाने की बात कही। इसके साथ ही जात-पात का भेद मिटाते हुए सभी को संगठित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया।
यहां लव जेहाद को लेकर झांकी भी लगाई गई। जिसके जरिए लकड़ियों को पढ़ाई की उम्र में पढ़ाई कर कॅरियर बनाने की सीख दी गई। उसके बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में समस्त हिन्दू समाज एवं आयोजक समिति के संयोजक हरिसिंह राजपुरोहित, सह संयोजक मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष शंकरलाल बालड़, गजेन्द्र सोनी आदि जुटे रहे। फोटो में देख कार्यक्रम की झलकियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *