झुंझुनूं-चिड़ावा रोड पर बीड़ के पास सड़क हादसा:आपस में टकराए तीन वाहन, बाल-बाल बचीं जानेंहादसे के बाद लग लंबा जाम, करीब एक घंटे तक थमी रही रफ्तार

सदर थाना इलाके में झुंझुनूं-चिड़ावा मार्ग पर रविवार को बीड़ के पास सड़क हादसा हो गया। यहां तीन वाहनों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब झुंझुनूं-चिड़ावा रोड पर स्थित बीड़ क्षेत्र में अचानक तीन वाहन एक-दूसरे से जा टकराए। टक्कर के कारण गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह पिचक गए, जिससे एक बार तो ऐसा लगा कि बड़ा हादसा हुआ है। लेकिन तीनों वाहनों में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सड़क के दोनों ओर लगा जाम हादसे के तुरंत बाद व्यस्ततम झुंझुनूं-चिड़ावा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के सड़क के बीचों-बीच होने के कारण देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधा घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले स्थिति का जायजा लिया। मशक्कत और पुलिस के प्रयासों के बाद जाम को खुलवाया जा सका, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित हो पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *