केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ का ऐतिहासिक दस्तावेज:प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने बताया 2047 तक का विजन

ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने केंद्रीय बजट को भारत के लोकतांत्रिक और आर्थिक इतिहास का एक मील का पत्थर बताया। रविवार शाम बूंदी सर्किट हाउस में नागर ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत यह बजट केवल एक वर्ष का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि यह 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सशक्त विजन डॉक्यूमेंट है। ‘पीएम सूर्य घर योजना’ गेम चेंजर उन्होंने बजट के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह राजस्थान की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। नागर ने ‘पीएम सूर्य घर योजना’ को एक गेम चेंजर करार दिया, जिससे आम नागरिकों का बिजली बिल शून्य होगा। उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान सौर ऊर्जा के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर का हब बनेगा। प्रभारी मंत्री ने जानकारी दी कि ऊर्जा सुरक्षा के लिए सरकार का 100 GW परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMRs) पर विशेष ध्यान प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
किसानों के लिए ‘हाई-वैल्यू’ कृषि क्लस्टर उन्होंने युवाओं के लिए कौशल विकास और AI तकनीक, किसानों के लिए ‘हाई-वैल्यू’ कृषि क्लस्टर, और महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए किए गए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी। प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा नागर ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवंटित 12.2 लाख करोड़ रुपये और चिकित्सा के क्षेत्र में घोषित तीन नए आयुर्वेद संस्थानों से राजस्थान में कनेक्टिविटी और मेडिकल टूरिज्म को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। अंत में, नागर ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इन योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *