इंदौर में 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड:सुबह छोटी बहन ने फंदे पर लटका देखा; प्री-एग्जाम का था तनाव, पिता ने समझाया था

इंदौर के हीरानगर इलाके में 16 साल की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो छोटी बहन ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तो वह फंदे पर लटकी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता बोले- रात को बात करने पर बेटी नर्वस लग रही थी एएसआई सुरेश भृतकारे के अनुसार, घटना वीणानगर की है। मृतका की पहचान रितिका (16) पुत्री दिनेश ठरके के रूप में हुई है। सुबह छोटी बहन ने उसे लटका देखा और तुरंत मां को बुलाया। इसके बाद पिता को सूचना दी गई। परिवार उसे पास के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि, घटना के समय मां घर के कामों में व्यस्त थी, जबकि पिता जिम गए हुए थे। परिजनों ने बताया कि रितिका 11वीं कक्षा की छात्रा थी और उसके प्री-एग्जाम चल रहे थे। शुक्रवार को उसे परीक्षा देने जाना था। पिता दिनेश ने बताया कि, रात को बात करने पर बेटी नर्वस लग रही थी। उन्होंने उसे समझाया कि, पढ़ाई को लेकर तनाव न ले, लेकिन वह बिना कुछ कहे अपने कमरे में चली गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पढ़ाई के तनाव को आत्महत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। तेजाजी नगर में मिस्त्री ने भी की आत्महत्या इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में एक मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, कृपाल घाटी में रहने वाले सुभाष (पुत्र कालू कनासे) का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे पर झूलता मिला। परिवार के लोगों ने उसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात में पत्नी से विवाद हुआ था परिजनों ने बताया कि सुभाष मिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार रात उनका पत्नी से विवाद हुआ था। उन्होंने गुस्से में बेटे पर हाथ उठा दिया था। जिससे परिवार में तनाव बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *