खरगोन में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना:पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति समेत कई मुद्दों पर 16 फरवरी को भोपाल में आंदोलन की चेतावनी

खरगोन में अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मोर्चा अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में शाम 4:30 बजे कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव के नाम का ज्ञापन तहसीलदार प्रताप सिंह अजनार को सौंपा। मोर्चा के प्रवक्ता हबीब बेग मिर्जा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में 2016 से बंद पदोन्नति का लाभ बहाल करना, लिपिक कर्मचारियों को मंत्रालयीन कर्मचारियों के समान 1 अप्रैल 2006 से वेतनमान का लाभ देना और अनुकंपा नियुक्ति में सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त करना शामिल है। कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक सोपानराव पवार, डॉ. आरसी मंडलोई, मुकुंदसिंह सिसोदिया, दिलीपसिंह पवार, अपाक्स जिलाध्यक्ष अतिक खान, समग्र शिक्षक संघ अध्यक्ष जगदीश कर्मा और लघु वेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र मंडलोई सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 16 फरवरी को भोपाल में प्रांतव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *