प्रतापगढ़ में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़:40 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ बरामद, राजस्थान,पंजाब और हरियाणा में हो रही थी सप्लाई

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने प्रतापगढ़ के अरनोद थाना क्षेत्र में देवल्दी गांव स्थित दो फार्म हाउस पर दबिश देकर एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है। इस दौरान टीम ने एक फॉर्म हाउस से भारी मात्रा में ड्रग बनाने का सामान, मशीनें, एमडी युक्त केमिकल बरामद किए।वहीं दूसरे फॉर्म हाउस से अवैध एक पिस्टल मय मैग्जीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 12 किलो एमडी ड्रग और अन्य एनडीपीएस घटक बरामद किए हैं। जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ आंकी गई है। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया-इनपुट मिले थे कि राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा से जुडे प्रतापगढ जिले के गावों में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स का निर्माण किया जा रहा है। इन ड्रग की सप्लाई राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में कर रहे हैं। मुख्य रूप से अरनोद देवल्दी गांव में इसका कारोबार चल रहा है। भोपाल में पकड़ी गई करोड़ों की एमडी ड्रग के तार देवल्दी गांव से जुड़े
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया-कुछ दिन पहले गुजरात एटीएस ने भोपाल (मध्यप्रदेश) में 1800 करोड़ रूपये की एमडी ड्रग पकडी गई, जिसके तार देवल्दी गांव से जुडे हुए थे। मुख्य आरोपी देवल्दी गांव के ही है। इस पर हेड कॉन्स्टेबल महावीर सिंह और कॉन्स्टेबल नरेन्द्र पाटीदार को प्रतापगढ़ भेजा गया। दोनों ने करीब 2 महीने तक इस संबंध में जानकारी जुटाई। छापेमारी के दौरान अपराधी मौके से फरार
सोमवार (16 दिसंबर) को टीम को सूचना मिली कि याकूब पुत्र फकीर गुल, जमशेद पुत्र फकीर गुल, शाहील पुत्र सलीम निवासी देवल्दी काफी लम्बे समय से एक फार्म हाउस पर अवैध मादक पदार्थो का व्यापार कर रहे हैं। जिनके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। आज भी फार्म हाउस पर एमडी ड्रग बनाने का काम चल रहा है। इस पर एजीटीएफ टीम ने थाना अधिकारी अरनोद को सूचना देकर मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस की भनक लगते ही अपराधी मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान टीम को एमडी ड्रग बनाने का सामान, शुद्ध एमडी ड्रग का घोल, पिस्टल, जिन्दा कारतूस, बाइक और अन्य सामान मिला। आरोपी याकूब, जमशेद और शाहील गुजरात एटीएस द्वारा भोपाल में पकड़ी गई एमडी ड्रग के मुख्य सरगना शोएब के नजदीकी रिश्तेदार हैं। शोएब भी फरार चल रहा है। बदमाश की तलाश में दूसरे फार्म हाउस में दबिश, वैध हथियार देशी पिस्टल और कारतूस मिले
टीम को सूचना मिली थी कि अरनोद थाने में दर्ज ड्रग तस्करी के दो मुकदमों में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी शाहरुख उर्फ टोनी निवासी देवल्दी अपने गांव के ही चमन खान नाम के व्यक्ति के फार्म हाउस पर हो सकता है। इस पर टीम ने उक्त फार्म हाउस पर दबिश दी, जहां एक बिना नंबरी बाइक खड़ी थी। तलाशी ली गई तो फॉर्म हाउस पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। एक तकिए के नीचे एक देशी पिस्टल मय मैगजीन और तीन जिंदा राउंड मिले, जिन्हें जब्त किया गया। ये किया बरामद
सरसो के खेत की तलाशी में 20 लीटर के डब्बे में 11 किलो 450 ग्राम लिक्विड एमडी ड्रग अंतिम अवस्था मे, एक प्लास्टिक के जरिकेन से ड्रग बनाने में प्रयुक्त 14 किलो 770 ग्राम लिक्विड केमिकल, एक जरीकेन में एनडीपीएस घटक का 4 जिलों 900 ग्राम लिक्विड केमिकल, उपकरण जब्त किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *