मकान पर कब्जा करने के लिए चलाया बुलडोजर:सो रहा परिवार मलबे में दबा, विरोध पर 40 लोगों ने 20 मिनट तक किया पथराव

बरेली में जबरन बुलडोजर चलाकर मकान तोड़ने का मामला सामने आया है। जिस वक्त रात में बुलडोजर चल रहा था, मकान के अंदर परिवार सो रहा था। जो मलबे में दब गया। साथ ही 20 मिनट तक पत्थरबाजी की। घटना सामने लगे CCTV में कैद हो गई। जिसमें आरोपी 30-40 लोगों के साथ बुलडोजर लेकर आता है, मकान का अगला हिस्सा तोड़ डालता है। जानकारी पर पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी साथियों समेत भाग निकला। ये घटना बहेड़ी में नैनीताल रोड फोरलेन हाईवे के पास की है। जानिए पूरा मामला… कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है आरोपी
नैनीताल रोड पर अफरोज बेगम का बेशकीमती मकान है। परिवार में छोटे भाई हाजी सईद अहमद, बड़े नसीम अहमद, दोनों बहनें शिफा व अफरोज बेगम हैं। अफरोज बेगम ने बताया-भूमाफिया हरीश, चंद्रपाल उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है। पहले भी कई बार मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। गुरुवार देर रात 1 बजे के करीब वो साथियों संग दो बुलडोजर लेकर आया। उनके साथ वाले असलहा, लाठी डंडे और लोहे की रॉड लिए हुए थे। जब बुल्डोजर चला, तो मकान में सो रहे दोनों भाई और बहनें मलबे में दबकर घायल हो गईं। आवाज सुनकर मैं आगे वाले कमरे में आया। उनको किसी तरह बाहर निकाला। विरोध पर चलाए पत्थर
अफरोज बेगम ने बताया-हमने बुलडोजर का विरोध किया, तो भूमाफिया ने पथराव शुरू कर दिया। कहता है-‘तुमको समझाने से समझ तो आता नहीं, ये मकान और जमीन मुझे चाहिए। जिसे पाने के लिए मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं।’ जिसके बाद मैंने पुलिस कॉल की। पुलिस फोर्स के साथ CO पहुंचे। पुलिस को देखते ही भूमाफिया फरार हो गया। कई साल पहले खरीदा था मकान
अफरोज बेगम ने बताया-उन्होंने इस मकान को सालों पहले खरीदा था। जब हम लोग भूमाफिया के आगे नहीं झुके तो वो बुलडोजर लेकर आ गए। हमारे घर को ध्वस्त कर दिया। अफरोज ने मुख्य आरोपी हरीश, चंद्रपाल, सुरेंद्र, टीकम सिंह, मनोज शर्मा, टीकम भाटी, मोहन सिंह, मोहम्मद आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक, आफताब, जावेद के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। CO बोले-आरोपियों की तलाश जारी
CO अरुण कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही सबको गिरफ्तार किया जाएगा। ———————— यह खबर भी पढ़ें… हाथरस में 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव, धारदार हथियार से वार के निशान; रेप की आशंका हाथरस में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी गई, जिनका शव नग्न अवस्था में मिला। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के सदस्यों ने महिला का रक्तरंजित शव देखा। मृतका के कोई संतान नहीं थी और उसने अपने भतीजे को गोद ले रखा था। घटना हसायन कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *