जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के समक्ष रखी मांगे

लुधियाना| श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर ऑर्गेनाइजेशन (सैबलो) के प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर अमरनाथ यात्रा 2025 से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। सैबलो अध्यक्ष राजन गुप्ता और वित्त सचिव विजय मेहरा ने मुख्यमंत्री से सेवादारों के लिए पुलिस सत्यापन की अनिवार्यता खत्म करने, लंगर संगठनों को उपायुक्त द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने, लंगर ट्रकों में सेवादारों को यात्रा की अनुमति देने और ऊंचाई वाले कैंपों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने अब्दुल्ला परिवार की धर्मनिरपेक्षता की सराहना करते हुए डॉ. फारूक अब्दुल्ला की भूमिका को उल्लेखनीय बताया। भोले भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट लुधियाना की पुरजोर मांग पर मुख्यमंत्री ने धैर्यपूर्वक सभी मुद्दे सुने और समाधान का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *