दिल्ली में 60.42% वोटिंग:सबसे ज्यादा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में 66.25%, सबसे कम साउथ-ईस्ट में 56.16% मतदान

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। 60.42% लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। सबसे ज्यादा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में 66.25% और सबसे कम साउथ-ईस्ट में 56.16% मतदान हुआ है। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है। पिछले 3 चुनावों के मुकाबले कम वोटिंग
दिल्ली विधानसभा के पिछले 3 चुनावों के मुकाबले इस बार कम वोटिंग हुई है। साल 2013 में 65.63% वोटिंग हुई थी। 2015 में 67.12% और 2020 में 62.59% वोटिंग हुई थी। तीनों बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। इस बार 58.06% वोटिंग हुई है। हालांकि, यह आंकड़ा फाइनल नहीं है। गुरुवार सुबह तक यह फाइनल होगा। एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार
ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। 11 एग्जिट पोल आए हैं। 9 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है। एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। JVC और पोल डायरी ने अपने एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें… सीलमपुर में फर्जी मतदान की शिकायत पर हंगामा हुआ
भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीलमपुर में बुर्के में महिलाओं से फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। इस दौरान आप और भाजपा समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे हंगामा होने लगा। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने माना कि किसी और के नाम पर दूसरे लोग वोट डाल गए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जांच में कहा कि नाम एक जैसे होने की वजह से कंफ्यूजन हुआ। इसके बाद यहां पुलिस जांच कर रही है। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि नॉर्थ एवेन्यू एन ब्लॉक में 2000-3000 रुपए बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई। यह सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। AAP विधायक पर फ्लाइंग किस देने के आरोप में FIR
वोटिंग के दौरान AAP के 2 विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला ने फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया। ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। दिल्ली की वोटिंग भास्कर कार्टूनिस्ट हाड़ा की नजर से… अब 8 फोटोज में बड़़े नेताओं की वोटिंग… उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की खबर यहां पढ़ें… तमिलनाडु की इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव की खबर यहां पढ़ें… दिल्ली चुनाव के पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *