जयपुर | श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर चित्रकूट कॉलोनी प्रबंध समिति के चुनाव संपन्न हुए। इसमें 241 सदस्यों ने मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी योगेश कुमार टोडरका एवं भानू प्रकाश छाबड़ा ने बताया कि 2मतगणना के बाद अनिल कुमार जैन काशीपुरा को अध्यक्ष , प्रकाश चंद बाकलीवाल चावंड के मढ़ को उपाध्यक्ष , सत्य प्रकाश कासलीवाल संयुक्त मंत्री और महेंद्र कुमार सोगानी चनानी को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, मंत्री पद पर मूलचंद पाटनी को निर्विरोध चुना गया है। एडवोकेट महावीर सुरेंद्र जैन और योगेश पाटनी ने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद सभी विजेता प्रत्याशियों का समाज की ओर से माला व साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया।


