जयपुर | जवाहर नगर स्थित गुरुद्वारे में शुक्रवार से तीन दिवसीय गुरमत समागम की शुरुआात हुई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गुरचरन सिंह और सनातन सिंह ने बताया कि सुबह आसा दी वार के पाठ हुए। रागी जत्थों ने शबद गायन और कीर्तन से शहर की साध संगत को निहाल किया।


