एसओजी; फरार चयनित एसआई को पकड़ा, अब तक 51 गिरफ्तार

जयपुर | एसआई भर्ती परीक्षा-2021 मामले में एसओजी ने फरार चल रहे चयनित एसआई (87वीं रैंक) को गिरफ्तार किया है। अब तक 51 चयनित एसआई गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, पेपर लीक से जुड़ी गैंग के करीब 30 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। एसओजी के अनुसार आरोपी भागीरथ निवासी करड़ा जालौर को गिरफ्तार किया है। एसआई भर्ती परीक्षा में चयनित होने के बाद जब एसओजी ने परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच शुरू की तो भागीरथ 28 जुलाई 2024 को गायब हो गया था। एसओजी ने आरोपी को 13 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। उससे पेपर किस से खरीदा था, इसकी पूछताछ की जा रही है। हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा में 9 गिरफ्तार, 10 तक रिमांड पर उच्च न्यायालय कनिष्ठ सहायक परीक्षा का प्रश्न-पत्र प्राप्त कर ब्लूटूथ से नकल करने वाले गिरफ्तार चयनित अभ्यर्थियों को एसओजी ने 10 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। द्रोपदी सिहाग (बीकानेर), सुनीता(गंगानगर), उमेश तंवर (बीकानेर), सुमन भूकर (हनुमानगढ़), बीरबल जाखड़ (नागौर), सुरेश (नागौर), राकेश कस्वा (बीकानेर), विभीषण और रामलाल (नागौर) को 29 जनवरी को गिरफ्तार किया था। राजस्व अधिकारी और अधिशासी अधिकारी (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्न-पत्र लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी पोरव कालेर ने हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा में भी पेपर लीक किया था। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 मामला

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *