बारां| कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम को प्रताप चौक पर प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। मीडिया प्रभारी पार्षद जाकिर खान ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव और नगर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज की अगुवाई में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि भारतीयों को अमेरिका से हथकड़ी में जकड़कर भारत भिजवाया गया। पीएम की अकर्मण्यता के कारण देश की विश्व पटल पर छवि धूमिल हुई है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर पीएम को पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेस संगठन महामंत्री कैलाश जैन, डीसीसी उपाध्यक्ष अशरफ देशवाली, कमल यादव अध्यक्ष यादव समाज, रामप्रसाद आरआई, खेमराज रहलाई, हाजी जलील, अजय दायमा, भंवर सिंह राठौर, यूथ उपाध्यक्ष चैरब सक्सेना, एडवोकेट अंकुर सक्सेना, नरेश नागर बामला, सेवादल उपाध्यक्ष कुलदीप भूलाहेडी, पवन पांचाल, विजय बैरवा, अजय सैनी, रोहित गुर्जर, बबलू सोनी, कलाम खान, पार्षद प्रदीप विजय मौजूद रहे।


