खरगोन| मुख्यालय के समीप सनावद रोड पर बसे ग्राम सैनीपुरा से पुलिस ने बाइक सहित 60 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जैतापुर चौकी पुलिस ने बताया कि सोनीपुरा सब्जी मंडी रोड पर बाइक पर नीले रंग की दो केन को बांधकर जा रहे बाइक सवार को घेराबंदी कर रोका गया। पकड़ मे आए व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश पिता गोरेलाल जमरे निवासी ग्राम बांगदरा थाना बिस्टान का होना बताया। दोनों केन को चेक करने पर उनमें 60 लीटर कच्ची महुआ शराब पाई गई। शराब व बाइक जब्त कर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।


