भास्कर न्यूज | सिमडेगा जिला कांग्रेस ने अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वासन का आरोप लगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम विदेश मंत्री जय शंकर का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। शहर के झूलन सिंह चौक के निकट पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की ने कहा कि यह जरूरी है कि हम इन गंभीर अध्याय के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाएं। कि रिपोर्ट से पता चलता है कि निर्वासित व्यक्तियों को अमानवीय हिरासत की स्थिति,यात्रा के दौरान हथकड़ी लगाए जाने और वित्तीय तबाही का सामना करने सहित गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इस तरह का व्यवहार उनकी गरिमा का घोर उल्लंघन है और हमारे देश की छवि को धूमिल करता है। इन खतरनाक घटनाओं के बावजूद केंद्र सरकार उदासीन और असहाय बनी हुई है। हमारे नागरिकों के लिए खड़े होने और मानवीय व्यवहार की मांग करने के बजाय सरकार शर्मनाक तरीके से इन कार्रवाइयों को उचित ठहरा रही है। वैश्विक मंच पर हमारे नागरिकों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने में विफलता,कर्तव्य का एक अक्षम्य परित्याग है जो सरकार की अपने लोगों के प्रति साहस और प्रतिबद्धता की कमी को उजागर करता है। हम इस निष्क्रियता को चुनौती दिए बिना नहीं जाने देंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव पुष्पा कुल्लू, नमिता बा, जॉनसन मिंज, मो शमी आलम, सामरोम पॉल टोपनो, कौशल किशोर रोहिल्ला, डीडी सिंह, जोशिमा खाखा, शिशिर मिंज, रावेल लकड़ा, शीला देवी, सोभेन तिग्गा, रामकुमार, जॉनसन बेग, संदीप नायक, संजय तिर्की मो अबरार, रतन प्रसाद आदि उपस्थित थे। पुतला जलाते कांग्रेसी।


