इंदौर की युवती को बड़ी सफलता:कीर्ति पटवर्धन ने विधि क्षेत्र की ’40 अंडर 40′ की सूची में बनाया स्थान

पटवर्धन लॉ एसोसिऐट की पार्टनर इंदौर की कीर्ति पटवर्धन ने वर्ष 2024 की विधि क्षेत्र की “40 अंडर 40 ” की सूची में स्थान बनाया है। उन्होंने बताया कि पूरे देश से लगभग 300 नाम चुने गए थे। सफल उम्मीदवारों का चयन डॉ. पिंकी आनंद, डॉ. अनुराग बत्रा, गीत लूथरा जैसे विधि क्षेत्र के ख्यात विशेषज्ञों द्वारा किया गया। 15 दिसंबर को देश के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने कीर्ति पटवर्धन को पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि बिजनेस वीक द्वारा नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा नवीन प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ’40 अंडर 40 अवार्ड’ कई विषयों के लिए दिए जाते हैं। इसमें विधि, एच.आर., मैनेजमेंट जैसे कई विषय शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *