पन्ना टाइगर रिजर्व में हथिनी ने जन्मा मादा बच्चा:अब यहां हाथियों की संख्या बढ़कर हुई 20

बाघों के लिए मशहूर पन्ना टाइगर रिजर्व में 14 वर्षीय हथिनी अनंती ने स्वस्थ मादा बच्चे को जन्म दिया है, जिससे अब यहां हाथियों के कुनबे में बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे पीटीआर प्रबंधन में खुशी का माहौल है। दरअसल, हथिनी अनंती ने अपने पहले लिटर में एक मादा बच्चे को जन्म दिया है, जिससे पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों का कुनबा बढ़कर 20 हो गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि हथिनी अनंती ने 16 दिसंबर की दोपहर 2 बजे हिनौता हाथी कैम्प में मादा बच्चे को जन्म दिया है। हथिनी व उसका बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। पीटीआर में हाथियों के कुनबे में 5 नर व 15 मादा हाथी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *