डार्क सर्कल्स हटाने के लिए उपाय

भास्कर न्यूज। लुधियाना। आंखों के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल्स) कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे नींद की कमी, तनाव, खानपान में कमी या ज्यादा स्क्रीन टाइम। डार्क सर्कल की समस्या आज आम हो गई है। ये पूरे चेहरे की सुंदरता को खराब कर देती है। डार्क सर्कल की समस्या किसी को भी हो सकती है। इन्हें दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी नैचुरल ग्लो पा सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट के बताए इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकती हैं। दरअसल, आंखों के आसपास की त्वचा एक्स्ट्रा सेंसिटिव होती है, इसलिए डार्क सर्कल्स के इलाज के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खों का सहारा लेना ही सबसे अच्छा है। {आलू और खीरा : आलू और खीरा आंखों को ठंडक देते हैं और टैनिंग हटाने में मदद करते हैं। आलू और खीरे को कद्दूकस करके रस निकालें। इसे कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। रोजाना इस्तेमाल से फर्क दिखने लगेगा। {टमाटर और नींबू : टमाटर में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो डार्क सर्कल्स कम करने में मदद करते हैं। एक चम्मच टमाटर का रस और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे आंखों के नीचे लगाकर 10 मिनट बाद धो लें। इसे हफ्ते में 3-4 बार लगाएं। {गुलाब जल : गुलाब जल त्वचा को ताजगी देता है और काले घेरों को कम करता है। कॉटन पैड को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर रखें। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। रोजाना रात में इसका इस्तेमाल करें। {बादाम तेल और विटामिन ई : बादाम तेल में विटामिन ई होता है, जो स्किन को रिपेयर करता है। सोने से पहले बादाम तेल की हल्की मालिश करें। पूरी रात लगा रहने दें और सुबह धो लें। रोजाना इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे हल्के होने लगेंगे। {ठंडे टी बैग्स : ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग्स आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स कम करने में असरदार हैं। इस्तेमाल किए गए टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करें। 10-15 मिनट तक आंखों पर रखें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर असर दिखेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *