CM डॉ. यादव 24 दिसंबर को सागर आएंगे:प्रशासन ने तैयारियां शुरू की, कलेक्टर-एसपी ने झील का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 24 दिसंबर को सागर के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू को गई हैं। आज (सोमवार) कलेक्टर संदीप जीआर, पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री ने कार्यक्रम स्थल पीटीसी ग्राउंड, लाखा बंजारा झील और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग, पानी के टैंकर, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, डॉक्टर सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने कहा कि कार्यक्रम स्थल और पार्किंग स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। संपूर्ण कार्यक्रम के लिए ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी। संपूर्ण कार्यक्रम की वीडियो ग्राफी भी होगी। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल पर भी कैमरे लगाए जाएं और पुलिस बल तैनात रहेगा। कार्यक्रम में आने- जाने वाले वाहनों और आमजनों को कम से काम चलना पड़े, इसके लिए कार्यक्रम स्थल के पास ही पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल पर पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जाए। म्यूजिकल फाउंटेन को ट्रायल करने के निर्देश दिए
कलेक्टर संदीप जीआर ने लाखा बंजारा झील के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास पार्किंग व्यवस्था देखी। झील के अंदर किनारे पर बने पाथ-वे पर चलते हुए झील और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने यहां लगाए गए वोट जैसी प्लांटेशन सहित आर्टिफेक्ट्स की जानकारी ली। उन्होंने म्यूजिकल फाउंटेंन को ट्रायल करने के निर्देश दिए, चलवा कर भी देखा। ओपन एयर थिएटर सहित आसपास साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *