डीईओ ने शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा कर पठन कौशल का अवलोकन किया

भास्कर न्यूज| महासमुंद पीएम श्री बृजराज महासमुंद में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी एमआर सावंत, डीएमसी रेखराज शर्मा के द्वारा अवलोकन किया गया। जिसमे स्कूल के सभी भौतिक संसाधनों, किचन गार्डन, क्यारी शौचालय, विद्यार्थी सूचकांक शाला पंजी आदि का अवलोकन किया गया। सभी शिक्षकों का समय पर उपस्थिति व शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए कक्षा दूसरी में जाकर बच्चों के पठन कौशल का जायजा लिया जिसमे बच्चो की पढ़ाई पर संतुष्टि जाहिर किये। शिक्षक बिमलेश्वरी दुबे द्वारा अपना प्रेजेंटेशन दिया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी सावंत के द्वारा तारीफ करते हुए डिजीटल संसाधनों का पढ़ाई में उपयोग करने की सलाह दिया। इस अवसर पर प्रधानपाठक गोमती साहू व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *