पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक राष्ट्रीय परियोजना अंतर्गत 2 हजार 545 करोड़ रुपए की लागत से संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक सिंचाई परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसमें कालीसिंध कॉम्पेक्स जिसकी सिंचाई क्षमता 15500 हेक्टेयर और लखुन्दर कॉम्पलेक्स जिसकी सिंचाई क्षमता 25000 हेक्टेयर का निर्माण किया जाएगा। कल योजना के बारे में जानकारी देने लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन अनमोल टोप्पो ने बताया कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक सिंचाई परियोजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण और जिला स्तरीय किसान सम्मेलन ग्राम दुपाड़ा में 17 दिसम्बर को आयोजित होगा। जिसमें जल आधारित विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करके जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक सिंचाई परियोजना से शाजापुर जिले के 66 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा। इस योजना से शाजापुर जिले के लगभग 20 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित होंगे। राष्ट्रीय परियोजना के लाभान्वित गांवों में 25 दिसंबर तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी और कलश यात्रा, सांस्कृतिक भजन मण्डली द्वारा भजन गायन कार्यक्रम होगा।


