दंतेवाड़ा | पॉक्सो एक्ट के मामले में तर्रेमपारा कटेकल्याण हाल आंवराभाटा दंतेवाड़ा निवासी आरोपी मुन्ना भास्कर न्यायालय के आदेश उपरांत जिला जेल दंतेवाड़ा में सजा काट रहा था। मुन्ना भास्कर पेरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। न्यायालय से आरोपी का बेमियादी गिरफ्तारी वारंट जारी होने से पुलिस के द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी जो 5 फरवरी को बचेली सिंप्लेक्स नाला के पास पकड़ा गया। जिसे 6 फरवरी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।


