कवर्धा| ग्राम छिरहा स्थित हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है और बहकावे में कभी न आना, सोच-समझकर बटन दबाना के नारे लगाए। रैली के बाद प्राचार्य रमेश चन्द्रवंशी ने सभी को शपथ दिलाई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने निर्भीक होकर धर्म, जाति, भाषा या किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने की शपथ ली। व्याख्याता कल्पना मरावी, रंजीता माहेश्वरी, वीणाक्षी नामदेव सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


