जिले की मंडियों में आज 6351 क्विंटल सोयाबीन की आवक:न्यूनतम भाव 2900, उच्चतम 4401 और मॉडल भाव 4270 रुपए रहा

शाजापुर जिले की कृषि उपज मंडी समितियों में सोमवार को कुल 6351 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई। कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुजालपुर मंडी में सोयाबीन की कुल आवक 1772 क्विंटल दर्ज की गई, जिसका न्यूनतम भाव 2900 रुपए, उच्चतम 4401 रुपए और मॉडल भाव 4270 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसी तरह शाजापुर मंडी में सोयाबीन की कुल आवक 1713 क्विंटिल हुई, जिसका न्यूनतम भाव 3060 रुपए, उच्चतम 4410 रुपए और मॉडल भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल रहा। कालापीपल मंडी में कुल आवक 2027 क्विंटिल हुई, जिसका न्यूनतम भाव 2930 रुपए, उच्चतम 4260 रुपए और मॉडल भाव 3975 रुपए प्रति क्विंटल रहा। अकोदिया मंडी में कुल आवक 510 क्विंटल हुई, जिसका न्यूनतम भाव 3000 रुपए, उच्चतम 4200 रुपए और मॉडल भाव 4050 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मक्सी मंडी में कुल आवक 125 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3000, उच्चतम 4200 और मॉडल भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। बेरछा मंडी में कुल आवक 51 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3600 रुपए, उच्चतम भाव 4250 रुपए और मॉडल भाव 4100 प्रति क्विंटल रहा। मोहन बड़ोदिया मंडी में कुल आवक 153 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3010 रुपए, उच्चतम भाव 4144 रुपए और मॉडल भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *