झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 11 से दो सीटिंग में आयोजित की जाएगी। नवनियुक्त अध्यक्ष नटवा हंसदा के निर्देश पर मैट्रिक और इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड शुक्रवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्रों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण शनिवार से स्कूल प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। इधर शुक्रवार से ही स्कूल द्वारा लॉगिन पासवर्ड का उपयोग कर मैट्रिक इंटर के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जाने लगा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष के आदेश पर सचिव जयंत मिश्रा द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परीक्षा निर्धारित शेड्यूल से आयोजित की जाएगी। मैट्रिक इंटर के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर छात्रों के बीच 11 फरवरी से पहले वितरण करना स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। एडमिट कार्ड के चलते कोई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित नहीं हो इसे सुनिश्चित करना स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। बताते चलें कि जैक अध्यक्ष का पद खाली रहने के कारण मैट्रिक इंटर की परीक्षा को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी जो एडमिट कार्ड अपलोड होने के साथ ही अब दूर हो गई है। इधर जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित सामग्री ले जाने के लिए व्यवस्था कर दी गई है। त्रुटि सुधार का अधिकार प्रिंसिपल को मिले हाई स्कूलों और प्लस टू हाई स्कूलों में मैट्रिक इंटर के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड होने लगा है। वित्त रहित संघर्ष मोर्चा का कहना है कि अब परीक्षा में बहुत कम समय सिर्फ तीन दिन रह गया है। ऐसे में एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि रहती है तो उसमें सुधार करने का अधिकार प्रिंसिपल को मिलना चाहिए। क्योंकि कौन सी त्रुटि सुधार करने के चक्कर में समय लग जाएगा। इनका कहना है कि एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी के नाम परीक्षार्थी के माता-पिता के नाम और और सब्जेक्ट में त्रुटियां रहती हैं जो छात्रों के बीच एडमिट कार्ड के वितरण के समय पता चलता है ।


