24 घंटे में 4 मामलों में सवा 3 किलो हेरोइन के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती करते हुए कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। एक दिन में अलग-अलग इलाकों से चार मामलों में 3 किलो 340 ग्राम हेरोइन की खेप को बरामद कर छह तस्करों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच में है। देहाती के एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि पहले मामले में थाना राजासांसी की पुलिस ने गांव हर्षा छीना के पास नाकाबंदी करके कार सवार दो युवकों माइकल निवासी संगतूवाल और सागर निवासी ध्यानपुर जिला गुरदासपुर को रोका। तालाशी लेने पर पर आरोपियों के पास से एक किलो हेरोइन की खेप बरामद की। इसी तरह, थाना लोपोके की पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई देने पहुंचे आरोपी हरपाल सिंह निवासी बल कलां को काबू करके 940 ग्राम हेरोइन बरामद किया। इसके अलावा थाना घरिंडा की पुलिस ने गुप्त सूचना पर राजाताल में नाकाबंदी करके बाइक सवार दो युवकों राजन सिंह निवासी दाउके और गुरप्रीत सिंह निवासी बासरके को रोका। दोनों आरोपियों से तालाशी के दौरान उनके पास से 890 ग्राम हेरोइन बरामद किया। वहीं थाना घरिंडा की पुलिस ने पुल हरदोरतन के पास से एक युवक सतनाम सिंह निवासी धनोए खुर्द को काबू करके उसके पास से 510 ग्राम हेरोइन बरामद किया। आरोपी वहां सप्लाई करने के लिए खड़ा था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बार्डर इलाकों से हेरोइन की खेप लेकर आगे सप्लाई करने का धंधा करते है। जिले में नशे की सप्लाई को देखते हुए देहाती पुलिस ने 500 पुलिस मुलाजिमों की अलग-अलग टीमें बनाकर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश है। गोर हो कि देहाती पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में 28 मामलों में 60 किलो से अधिक हेरोइन की खेप को बरामद किया। जिसमें से 50 किलो 884 ग्राम हेरोइन की खेप को पुलिस ने नष्ट भी कर दिया है। इन मामलों में पुलिस ने तकरीबन 57 तस्करों को काबू कर जेल भेजा है। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *