गणतंत्र दिवस में भाग लेने वाले कैडेट सम्मानित

अमृतसर| नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस में भाग लेने वाले अमृतसर के एनसीसी कैडेटों को सम्मानत किया गया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केएस बावा ने कहा कि एनसीसी युवाओं को अनुशासित, जिम्मेदार और देशभक्त नागरिक बनाती है। कैडेट जगरूप सिंह, कैडेट हर्षप्रीत सिंह को पीएम के गार्ड ऑफ ऑनर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए, कैडेट आर्यन को कर्तव्य पथ पर एनसीसी दल का हिस्सा बनने के लिए, कैडेट अरमानबीर, कैडेट कृष्ण कुमार, संचित कटोच, हार्दिक वत्स, नवनीत कौर, कृष्णा दास को पीएम रैली में भाग लेने के लिए तो कैडेट कृतिका, कैडेट गुरजंत सिंह को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर करने पर सम्मानित किया गया। जबकि कैडेट मुस्कान, संजीवनी सिंह, नवजोत कौर, जशनप्रीत कौर को भी विशेष सम्मान मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *