बीआईएस ने करवाया जागरुकता कार्यक्रम

अमृतसर| भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), जम्मू और कश्मीर शाखा कार्यालय (जेकेबीओ) ने अमृतसर जिले के अजनाला ब्लॉक कार्यालय में ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचों और पंचायत सचिवों के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बीआईएस मानकीकरण और जमीनी स्तर पर शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ाने में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। लगभग 50 पंचायत प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। जेकेबीओ के मानक संवर्धन अधिकारी आशीष कुमार द्विवेदी व कमलजीत घई ने बीआईएस केयर ऐप के बारे जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *