हिन्दू सभा स्कूल में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण शिविर

अमृतसर| हिन्दू सभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से ताइक्वांडो एसोसिएशन अमृतसर के सहयोग से ताइक्वांडो खेल आत्मरक्षा प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें नेशनल एंव एशियन गोल्ड मैडलिस्ट राज कुमार साहू राष्ट्रीय खिलाड़ी हरदीप सिंह एवं विजय अग्रवाल की अगवाई में कक्षा पांचवी से 9वीं कक्षा के लगभग 200 विघार्थियों को ताइक्वांडो खेल के बारे जानकारी दी तथा विशेष गुण सिखाए गए। प्रिंसिपल वरिन्द्र पाल ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के महत्व के बारे में भी बताया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक ऋषि नैय्यर, कृष्ण टंडन, अध्यापिका दलजीत कौर, गुरजीत कौर, भाविका, मेघा, नीरू एवं शिवानी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *