9 को 11 केंद्रों में पीएससी परीक्षा होगी 3200 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के 11 केंद्रों में रविवार को राज्य सेवा प्रारंभिक(पीएससी) परीक्षा होगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग नवा रायपुर की ओर से जिले में 11 केंद्र बनाए गए है। परीक्षा में शामिल होने 3200 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 3 से शाम 5 बजे तक होगी। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद में कुल 650 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के लिए छग लोक सेवा आयोग नवा रायपुर की ओर निर्देश जारी किया गया है। जिसके अनुसार परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन (नेट) प्राप्त करेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के सत्यापन के लिए मूल आईडी. पहचान पत्र मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं या 12वीं की अंकसूची, कॉलेज या स्कूल से जारी सत्र 2024-25 का परिचय पत्र में से कोई भी एक की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो नहीं है। उन्हें दो पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र सत्यापन के लिए केंद्र में एक घंटा पहले से उपस्थित होना होगा। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, पर्स, पाऊच या कम्पास बाक्स भीतर ले जाना प्रतिबंधित है। सभी परीक्षार्थियों को उत्तर पत्रक ओएमआर शीट में सही विकल्प भरना होगा। केंद्र मंे परीक्षा से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन परीक्षार्थियों को यात्रा व्यय की पात्रता है, उन्हें स्थायी जाति प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। ऑनलाइन यात्रा देयक प्रपत्र भरकर टिकट सहित जमा करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *