सवाई माधोपुर | ऑनलाइन पेपरलेस छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मीना आर्य ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए राजस्थान के मूल निवासियों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन मांगे हैं। इन योजनाओं में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समुदाय, मिरासी और भिश्ती उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग ने राज्य की राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं और राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों से वेब पोर्टल या एसएसओ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।


