कटनी में बच्ची से गैंगरेप के तीन आरोपी पकड़ाए:इनमें एक नाबालिग भी शामिल, पुलिस ने 2 युवकों को जेल भेजा

कटनी के रंगनाथनगर इलाके में 13 साल की बच्ची के साथ हुए किडनैपिंग और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों और एक नाबालिग लड़के को पकड़ा है। घटना 26 जनवरी की है, जब बच्ची अपनी मौसी के साथ बाजार गई थी और वहां से कुछ जान-पहचान वालों के साथ घूमने चली गई। वहां एक नाबालिग लड़के ने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। शोर सुनकर पास रही रहने वाले अभिषेक और राजकुमार वहां पहुंचे और मदद के बहाने उस लड़के को भगा दिया। इसके बाद दोनों ने बच्ची को अकेला पाकर उसे बंधक बना लिया। अभिषेक ने बच्ची के साथ गलत काम किया, जबकि राजकुमार बाहर पहरा देता रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा बच्ची के गायब होने पर परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने फौरन टीम बनाई और मुखबिर की सूचना पर अमकुही की पहाड़ियों से बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकाला। पूछताछ के बाद पुलिस ने घेराबंदी की और मुख्य आरोपी अभिषेक और राजकुमार को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल भी बरामद किया है। दोनों आरोपी भेजे गए जेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग, गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट जैसी सख्त धाराओं में केस दर्ज किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बच्ची को समय रहते ढूंढने और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की मुस्तैदी की तारीफ हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *