नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद हुआ

भास्कर न्यूज | बेनूर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक के बाद एक बड़ी सफलताएं मिलीं हैं। आईटीबीपी 53वीं वाहिनी ने रेकपाल और भोटोर के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए बड़े डंप को बरामद किया गया। मौके पर जवानों ने आईईडी को नष्ट कर किया है। पहली कार्रवाई 31 जनवरी को हुई। 53वीं वाहिनी के सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी कमांडर निरीक्षक उमेश, समन्वय सहायक सेनानी तरुण और जवानों की टीम सीओबी गांव अडिंगपार से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रेकपाल क्षेत्र की ओर सर्च ऑपरेशन पर निकली। तलाशी के दौरान जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप मिला। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी ली। डंप से हथियार, एम्युनिशन, स्टील के डिब्बे, दवाइयां, चिकित्सा सामग्री, राशन और दैनिक उपयोग का सामान बरामद हुए। इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई भोटोर के जंगल में हुई। उपसेनानी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ पुलिस व डीआरजी के संयुक्त दल ने सीओबी मड़ोड़ा से भोटोर तक जॉइंट एडीपी ऑपरेशन चलाया। यहां नक्सलियों का एक और बड़ा डंप बरामद किया गया, जिसमें डेटोनेटर, ड्रम, राशन और अन्य सामग्री शामिल थी। सर्च के दौरान एक प्रेशर कुकर आईईडी भी मिले, जिसे मौके पर ही आईटीबीपी की बीडीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *