विकास, निवेश और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट : भाजपाई

लोहंडीगुड़ा| चित्रकोट विधानसभा के लोहंडीगुड़ा मंडल स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 के भाषण का सामूहिक श्रवण किया गया। यह बजट कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट होने के कारण ऐतिहासिक माना जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बजट के प्रावधानों को ध्यानपूर्वक सुना और इसे जन-आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बजट सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा देने, वित्तीय तंत्र को मजबूत करने तथा कृषि, ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोजगार सृजन को नई गति देने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *