थानेश्वर जायसवाल भाजयुमो के जिला महामंत्री बनाए गए

भास्कर न्यूज़ | कवर्धा जिले के सक्रिय नेता थानेश्वर जायसवाल को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कबीरधाम का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद जिलेभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वर्तमान में जनपद पंचायत सदस्य (सभापति) के रूप में कार्यरत थानेश्वर जायसवाल लंबे समय से युवाओं के मुद्दों पर मुखर रहे हैं। सीजीपीएससी परीक्षा प्रणाली में सुधार, सीजीपीएससी घोटाले, व्यापमं परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ उन्होंने बिलासपुर और रायपुर जैसे शहरों में धरना-प्रदर्शन से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया। पूर्व में शिक्षक रह चुके जायसवाल ने सरकारी नौकरी छोड़ जनसेवा का मार्ग चुना। इंजीनियरिंग स्नातक होने के साथ ही उन्होंने लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, कंप्यूटर और ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *