मदद: विक्षिप्त व्यक्ति को अस्पताल में इलाज कराया

बालोद| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पुरुर बस स्टैंड क्षेत्र में रहने वाले एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को चिकित्सीय मदद उपलब्ध कराई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में उसे गुरूर अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक इलाज किया गया। बाद में चिकित्सकों की सलाह पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सचिव भारती कुलदीप ने इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न करने का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *