सिलाई सेंटर गांव टाहली साहिब की छात्राओं को सर्टिफिकेट बांटे

फ्रीडम फाइटर एसकेएस वेलफेयर सोसायटी करतारपुर की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री हर राय साहिब जी पातशाही सातवीं, नंबरदार जगरूप सिंह चोहला और ग्राम पंचायत टाहली साहिब के सहयोग से दलबीर कौर मेमोरियल चेरिटेबल सिलाई सेंटर करतारपुर की तरफ से गुरुद्वारा साहिब में चल रहे छठे बैच के फ्री सिलाई सेंटर के समापन पर रविवार को छात्राओं को सर्टिफिकेट बांटे गए। मुख्य मेहमान सुरिंदर सिंह काहलों ने दलबीर कौर मेमोरियल चेरिटेबल सिलाई सेंटर करतारपुर की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशों की तारीफ की। इस मौके पर सरपंच दलजीत कौर, प्रधान सुरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह प्रधान, एडवोकेट जसकरण सिंह चोहला, डॉ. जसपाल सिंह घुम्मन, मास्टर अमरीक सिंह, हरविंदर सिंह रिंकू, गुरभेज सिंह शहीदांवाला, मैडम नरिंदर कौर व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *