मनेंद्रगढ़ | स्थानीय बचपन प्ले स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आकर्षक स्तर की कहानी कथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप से लेकर नर्सरी तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अलग-अलग कहानियों को भाव-भंगिमा, हाव-भाव और प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ प्रस्तुत कर शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता, भाषा कौशल और मंच पर बोलने की क्षमता का विकास करना था। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्रतियोगिता के लिए पूर्व से ही मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे बच्चे बिना झिझक मंच पर अपनी बात रख सके। प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया।


