इस सप्ताह… गौतम समाज बारां| गौतम समाज की ओर से विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं। समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कॅरिअर गाइडेंस समेत विभिन्न कार्यक्रम भी कर रहे है। साथ ही वंचित बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। जरूरतमंद परिवारों को बच्चों की पढ़ाई के लिए बिना ब्याज के लोन भी उपलब्ध करवाया जाता है। गौतम समाज बारां के अध्यक्ष गिर्राज तिवारी ने बताया कि समाज की ओर से एकजुटता के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते है। समाज हित के लिए समाज के लोगों के द्वारा विभिन्न कार्य किए जाते है। इसके तहत अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों को फल वितरण, स्कूलों में गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री व ड्रेस का वितरण आदि किया जाता है। साथ ही समाज के ओर से बच्चों की पढ़ाई के लिए बिना ब्याज के लोन उपलब्ध करवाने में मदद की जाती है। वहीं महिला मंडल की ओर से संस्कृति व पुरानी परंपराओं के निर्वहन के लिए तीज-त्यौहारों पर सामूहिक कार्यक्रम भी किए जाते है। प्रवक्ता प्रद्युम्न गौतम और युवा अध्यक्ष चित्रांशु गौतम ने बताया कि समाज की ओर से जिला मुख्यालय पर सामुदायिक भवन बनाया हुआ है। जो किसी भी कार्यक्रम के लिए लोगों को नाममात्र के शुल्क पर ही उपलब्ध करवाया जाता है। साथ ही गौतम जयंती पर शोभायात्रा भी निकाली जाती है। साथ ही नवरात्र में समाज की ओर से गरबा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। गर्मी के सीजन में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे जाते है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाकर पौधरोपण आदि भी किए जाते है। वृद्धाश्रम व अनाथाश्रम पर विभिन्न आयोजनों पर भोजन करवाया जाता है। समाज की योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए अध्यक्ष गिर्राज तिवारी से 9887183142 पर संपर्क कर सकते है।


