बारां| स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विकास समिति बारां एवं विप्र फाउंडेशन बारां की ओर से रविवार को हरिशंकर शर्मा की स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर लगाया। कोटा रोड स्थित स्काउट कार्यालय में सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद गर्ग, भाजपा नेता संजीव भारद्वाज रहे। मंचासीन अतिथियों में विप्र फाउंडेशन के हरिओम प्रधान, सीएल सुमन, अंशुल व्यास, प्रशांत भारद्वाज, पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, श्याम गौतम, अंतुरानी शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले धावक मोहित सिंह हाड़ा का अतिथियों ने अभिनंदन किया। शिविर में 200 से अधिक रोगियों की नेत्र जांच की गई। जिनमें से 35 रोगियों को ऑपरेशन योग्य पाया। इन सभी रोगियों का 10 फरवरी को कोटा के निजी अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर प्रभारी मोतीलाल कारपेंटर ने धन्यवाद दिया। आयोजन समिति की ओर से कपिल देव शर्मा, निखिलेश शर्मा, नीरज शर्मा, सुनील शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।


