भीलवाड़ा| नगर निगम के वार्ड संख्या 52 स्थित कोली मोहल्ला, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मार्ग की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। – रवि कुमार कोली


