शैक्षिक संवाद : प्रभावी पुनरावृत्ति पर चर्चा की, शिक्षकों ने अनुभव बताए

भास्कर संवाददाता | सुसनेर तहसील रोड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुसनेर में शैक्षिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रभावी पुनरावृत्ति विषय पर विस्तार से चर्चा कर विद्यार्थियों की पढ़ाई मजबूत बनाने के उपाय साझा किए गए। आयोजनकर्ता शिवलाल ओसारा व गोकुल वर्मा रहे, जबकि संचालन में भेरूलाल ओसारा की अहम भूमिका रही। शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण, परीक्षा तैयारी और परिणाम सुधार के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में आशीष जैन, घनश्याम सोलंकी, राधेश्याम शर्मा, सचिन जिंदल, गौरव जाट व दीपक गोदानी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *