भास्कर संवाददाता | मोयली-कलां सेमला गोगा गांव में ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित नौ दिवसीय राम कथा का समापन महा आरती व महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। समापन अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक गुरु ने अपने प्रवचन में प्रतिदिन घर में रामायण के कम से कम पांच दोहे पढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इससे परिवार में सकारात्मकता और संस्कार बढ़ते हैं। ग्रामवासियों ने धर्मकार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।


