माल मंडी श्री गुरु तेग बहादर नगर स्थित श्री हनुमान सेवा परिवार ट्रस्ट द्वारा बनाए श्री हनुमान धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 15 फरवरी से होगा। इसी के उपलक्ष्य में रविवार को ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें संरक्षक सुदर्शन कुमार वधवा, अनिल मेहरा, चेयरमैन अनुज सिक्का मुख्य रूप से शामिल हुए। संबोधित करते चेयरमैन सिक्का ने कहा कि श्री हनुमान धाम में 15 फरवरी से 18 फरवरी तक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। जिसमें 15 फरवरी को सुबह 10 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। जबकि 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।


