लोकल बॉडीज विभाग के सेक्रेटरी ने नगर निगम-नगर काउंसिल और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अफसरों को टेंडर के एस्टीमेट तैयार करने के अलावा कितनी राशि तक का टेक्निकल इवैल्युएशन कर सकेंगे के बारे में आदेश जारी किया है। प्रोजेक्ट को पारदर्शी व सुचारू रूप से संचालित करने और टेक्निकल मंजूरी देने के लिए लागू किया जाता है। बता दें कि अफसरों के टेबल पर फाइल पहुंचने के बाद 5 से 10 दिन में फाइनल करनी होगी। जूनियर इंजी., असिस्टेंट इंजी., कारपोरेशन इंजी. सुपरिंटेंडिंग इंजी., चीफ इंजी और कमेटी चीफ इंजी. के लिए अधिकार दिए गए हैं।


